Online PF Withdrawal: जानिए कैसे घर बैठे निकाले ऑनलाइन PF का पैसा
घर बैठे ऑनलाइन निकाल सकते हैं पैसा
अगर आपको भी पैसे की जरूरत है और आप किसी खास मकसद से EPF अकाउंट से पैसे निकालना चाहते हैं तो PF निकालने के लिए ग्राहक के पास UAN नंबर होना जरूरी है। ये नंबर आपको कंपनी मुहैया कराती है।
ऑनलाइन PF निकालने का प्रॉसेस
🔸EPFO की वेबसाइट Click to open में जाना होगा। यहां आप अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग इन करें।
🔸अब आप KYC की सारी डिटेल चेक कर लें। यहां आपको देखना है कि आपका UAN नंबर आधार कार्ड से जुड़ा है या नहीं। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक की पूरी जानकारी चेक करें।
🔸इसके बाद Online Services पर जाकर CLAIM (FORM-31, 19&10C) पर क्लिक करें। यहां पर EPF के पूरे पैसे निकालने, एडवांस के लिए कुछ पैसा निकालने और पेंशन के लिए पैसा निकालने के विकल्प दिए गए होते हैं।
जब आप जॉब छोड़ते है तो आपको २ विकल्प मिलेंगे पहला होगा Only PF Withdrawal जिसमे आप सिर्फ पूरा PF निकल सकेंगे। और दूसरे मे सिर्फ पेंशन निकाल सकते हैै। जॉब छोड़ने के बाद आप ये दोनों विकल्प मे फॉर्म भरकर PF और पेंशन एक साथ निकाल सकते है।
अगर आप जॉब कर रहे है और आपको पैसे की जरुरत है और आप PF के पैसे निकालना चाहते है तो आपको फॉर्म नंबर ३१ का फॉर्म भरना होगा जिससे आप PF के चालू जॉब के समय सिर्फ ३ बार ऑनलाइन फॉर्म भरकर पैसे निकाल सकते है।
🔸आप अपनी जरूरत और योग्यता के अनुसार आप अपने क्लेम फॉर्म को ऑनलाइन भरें।
आधार OTP पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ ही समय मे एक OTP मिलेगा उसे आपको वह डालकर सबमिट करना है बस आपका ऑनलाइन PF निकालने का काम हो जायेगा और आपको रिसीप्ट के तौर एक PDF फाइल मिलेगी जिसमे आपको पूरी जानकारी मिलेगी। (जरुरी बात जीस नंबर पर आपका PF खाता है वही नंबर आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए अगर दूसरा नंबर होगा तो आपको OTP नहीं मिलेगा )
🔸फॉर्म भरने के 10 दिनों के अंदर आपके रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में ईपीएफ की राशि जमा हो जाएगी.
नोट: उत्तर पसन्द आये तो 'शेयर' और कमेंट ज़रूर करें।
धन्यवाद।🙏🙏
Comments
Post a Comment