शेयर मार्केट में शेयर(Share) और कमोडिटी(Commodity) क्या होता है?
शेयर (Share) शेयर का मतलब होता है “हिस्सा” अगर आसान भाषा में समझे तो जब कोई व्यक्ति या संस्थान अपनी कंपनी में निवेश बढ़ने के लिए अपनी कंपनी के मालिकाना हक को बेचता है उसे हम share शेयर कहते है. जब कोई कंपनी अपने shares को पहली बार मार्किट में निकालती है तब वो IPO (initial public Offer) आईपीओ के लिए जाते है और फिर shares Investors के द्वारा खरीद लिए जाते है। बाद में वही investor उन शेयर्स को exchange में बेच देते है और फिर उन shares पर Trading होना start हो जाती है और फिर उसके बाद लोग exchange में shares पर trading करके मुनाफा कमाते है। इन्ही शेयर्स को कंपनी के शेयर्स कहा जाता है . कमोडिटी (Commodity) Commodity Market का मतलब = “वस्तु बाजार” है. आसान भाषा मे समझे तो किसी वस्तु को खरीदने और बेचने की सुविधा देने वाला बाजार। Commodity 2 प्रकार की होती है:- १-Agriculture Commodity (एग्रीकल्चर कमोडिटी) २-Non Agriculture Commodity (नॉन एग्रीकल्चर कमोडिटी) 1. Agriculture Commodity : एग्रीकल्चर कमोडिटी वे कमोडिटी होती है जो सीधे - सीधे कृषि क्षेत्र से सम्बंधित होती है। ज...