आरटीजीएस , नेफ्ट और आईएमपीएस में क्या अंतर है ?
RTGS
रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) द्वारा फण्ड ट्रान्सफर करने से पैसा उसी समय ट्रान्सफर हो जाता है| RTGS मुख्य रूप से ज़्यादा राशि वाले ट्रान्सफर के लिए हैं जिन्हें तुरंत पहुंचना होता है|
NEFT
नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) एक भुगतान प्रणाली है जिसके द्वारा एक बैंक अकाउंट से दूसरे में पैसे ट्रान्सफर कर सकते हैं| NEFT के माध्यम फण्ड ट्रान्सफर उसी समय में नहीं होता है| हर आधे घंटे में NEFT के फण्ड ट्रान्सफर बैच रिलीस होते हैं जिसमें जिन भी लोगों ने पिछले आधे घंटे में अपने अकाउंट से फण्ड ट्रान्सफर किया है वो पैसे दूसरे अकाउंट तक पहुँचते हैं| आप जब भी NEFT से ट्रान्सफर करते हैं उसके आधे घंटे बाद वो ट्रान्सफर पूरा हो जाता है|
IMPS
इमीडियेट मोबाइल पेमेंट सर्विसेस (IMPS) ऑनलाइन फण्ड ट्रान्सफर सिस्टम है जिसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा मैनेज किया जाता है| इसके द्वारा फण्ड ट्रान्सफर करने से पैसा उसी समय ट्रान्सफर हो जाता है| IMPS पूरे साल 24*7 उपलब्ध रहता है जबकि NEFT और RTGS ये सुविधा नहीं देते हैं|
Comments
Post a Comment